
Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले के आनंदपुर में हथियारबंद अपराधियों ने जेसीबी में आग लगा दी. इस घटना में लाखों की जेसीबी मशीन जलकर नष्ट हो गयी है. बताया जा रहा है की जेसीबी मशीन आनंदपुर के तिरिंगदीरी गांव से रानाबुरु तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था. बीती रात लगभग 11अज्ञात अपराधी जिसमें पांच हथियारबंद थे मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन में आग लगा दी. इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत में मच गया है. घटना के बाद से सड़क निर्माण का कार्य बंद है.

सूचना मिलने के बाद आनंदपुर थाना पुलिस सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल रवाना हो गया. हालांकि इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष से कैसे संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. बताया जा रहा है कि उक्त सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण हो रहा था. इसमें अब तक की कितना नुकसान हुआ यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है.




