JharkhandNEWSRanchi

जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 में जूरी ऑफ अपील के चेयरमैन बनाए गए झारखंड के भोलानाथ सिंह

Ranchi: जापान के ककमीगहरा में एशिया हॉकी महासंघ के द्वारा 02 से 11जून तक महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव एवं एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह को इस प्रतियोगिता के लिए चेयरमैन जूरी ऑफ अपील‌ बनाया गया है. एशिया हॉकी महासंघ ने अध्यक्ष फुमियो ओगुरा ने पत्र के माध्यम से भोलानाथ सिंह को चेयरमैन जूरी ऑफ अपील महिला जूनियर एशिया कप के लिए  सूचना दी है. छोटे से झारखंड जैसे राज्य के भोलानाथ सिंह को एशिया  महाद्वीप के लिए आयोजित इस बड़े प्रतियोगिता के लिए यह सम्मान खेल प्रेमियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संभवतः झारखंड के खेल इतिहास में यह पहला अवसर है जब झारखंड वासी किसी खेल प्रशासक को इतने बड़े प्रतियोगिता के लिए इतना अहम पद मिला हो. इससे पूर्व पिछले माह ही भोलानाथ सिंह एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. साथ साथ उन्हें एशिया महाद्वीप का उभरता हुआ सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशासक के लिए सम्मानित किया गया था. अब एक और उपलब्धि मिलने पर उन्हें हॉकी इंडिया के सभी पदाधिकारियों के अलावा हॉकी झारखंड के  सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्र्याणी मजूमदार,  अशोक कुमार भगत, धर्मेंद्र सिंह, अरविद कुमार तूफानी, अरविंद सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशि कांत प्रसाद सहित हॉकी झारखंड के सभी सदस्यों और सभी जिला के अध्यक्ष तथा सचिव ने बधाई दी है.

Related Articles

Back to top button