
Giridih: जमीन के ऑनलाइन म्यूटेशन और रिकॉर्ड रूम से रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के नाम पर घूस मांगे जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिले के दर्जनों किसानों ने स्थानीय जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और उसके खिलाफ समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. गिरिडीह किसान मंच के बैनर तले ने मंगलवार को किसानों का जुलूस जब समाहरणालय के करीब पहुंचा, तो समाहरणालय का दोनो गेट बंद कर दिया गया. इससे जुलूस में शामिल किसानों का गुस्सा और भड़क गया. और किसानों ने एक गेट का ताला भी तोड़ दिया और सभी गेट खुलते ही भीतर घुस गए..
इसे भी पढ़ें: Giridih: छेड़खानी के आरोपी की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
इस दौरान परिसर में किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वही धरना पर बैठे रहे. प्रदर्शन में शामिल किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया की अब भी किसानों से नकल लेने के नाम पर और ऑनलाइन म्यूटेशन करने के नाम पर जिले के किसानों से पैसे की मांग किया जा रहा है. इस दौरान किसानों के नारेबाजी करते देख सदर एसडीएम विषालदीप खलको भी पुलिस अधिकारी के साथ समाहरणालय पहुंचे और किसानों से वार्ता किया. काफी समझाने के बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया.




