Sports

रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता: टॉप पर रहे बैशाखी दास, अरूण कुमार, अधिराज डे एवं बिरंची कुमार सिन्हा

Ranchi : रांची जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैशाखी दास, अरुण कुमार, अधिराज डे और बिरंची कुमार सिन्हा ने जबर्दस्त खेल दिखाया. रांची जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अलंग ‘रूबल’ के अनुसार गुरु नानक स्कूल, रांची के सभागार में खेली जा रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज 5 चक्रों का खेल खत्म हुआ. 5 चक्रों के खेल समाप्ति पर 5 अंकों के साथ बैशाख, अरूण, अधिराज समेत बिरंची संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे. 4.5 अंकों के साथ ऋषिराज,  आदिति राज, बुद्धदेन त्रिपाठी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आए. आज के खेल में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे. साथ ही कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय,  सह सचिव रंजीत सिंह, मुख्य ऑरबिरेटर दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, सदस्य उमेश अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नवीन प्रकाश, विकास कुमार और गुरू नानक स्कूल प्रबंधन की ओर से खेल इंचार्ज परमजीत सिंह छोटू भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – हॉकी झारखंड सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी रांची टीम का प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल संपन्न

Related Articles

Back to top button