
Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के सकरी नदी स्थित माधोपुर पुल से 500 मीटर दूर नदी में बालू से ढका युवक का शव शनिवार को बरामद किया गया. सूचना पर पुलिस पहुंची, वहीं मृतक की शिनाख्त माधोपुर ग्राम निवासी मनोज शर्मा (35, पिता बदरी शर्मा) के रूप में की गई. बताया जाता है कि मृतक मनोज शर्मा बासोडीह बाजार में अपना सैलून की दुकान खोले हुए था. बीती रात भी सैलून बन्द करके घर के लिए निकला था. सतगावां थाना प्रभारी आनंद कुमार साह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया जहां से दो गमछा भी बरामद हुआ. युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है. मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था जिसके चार पुत्र हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये कोडरमा भेज दिया है, वहीं मामले की छानबीन की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: JSSC ने 10 प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब-कब कौन सी होगी परीक्षा




