Uncategorized

निर्मला सीतारमण नई रक्षा मंत्री बनीं, देश को मिली दूसरी महिला रक्षा मंत्री

News Wing

New Delhi, 3September: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के तीसरे फेरबदल में आज कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें से जहां 9 नए चेहरे हैं वहीं 4 मंत्रियों को बेहतर कामकाज के आधार पर प्रमोशन दिया गया है. प्रमोशन पाने वालों में सीतारमण के अलावा मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का नाम शामिल है. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इसको मोदी मंत्रिमंडल का अंतिम बड़ा विस्‍तार कहा जा रहा है. 

आइए जानते है किसको, कौन सा मंत्रालय मिला- 

रक्षा मंत्री- निर्मला सीतारमण
रेल मंत्री- पीयूष गोयल
खेल एवं युवा मामले- राज्यवर्धन राठौर (स्वतंत्र प्रभार)
खेल एवं युवा मामले- विजय गोयल (राज्यमंत्री)
ऊर्जा मंत्री- आरके सिंह (स्वतंत्र प्रभार)
पर्यटन/सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री- अल्फाेन्स कन्ननथानम (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)
स्किल डेवलपमेेंट मिनिस्टर- धर्मेंद्र प्रधान 
पेयजल और सफाई मंत्री- उमा भारती
जल संसाधन/गंगा संरक्षण मंत्री- नितिन गडकरी
शहरी विकास मंत्रालय- हरदीप पुरी (राज्यमंत्री)
खनन मंत्री- नरेंद्र सिंह तोमर
संसदीय कार्य मंत्री- विजय गोयल (राज्यमंत्री)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री – अश्विनी कुमार चौबे (राज्यमंत्री)
स्किल डेवलपमेंट मंत्री- अनंत कुमार हेगड़े (स्वतंत्र प्रभार)
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री- सुरेश प्रभु

यह भी देखें:मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, शामिल हुए ये मंत्री

मोदी कैबिनेट में फेरबदल के बाद कैबिनेट मंत्री बनीं निर्मला सीतारमण देश की नई रक्षा मंत्री बन गई हैं.सीतारमण को रक्षा मंत्रालय मिलने के साथ ही इंदिरा गांधी के बाद वह देश की पहली महिला रक्षा मंत्री होंगी.42 साल बाद निर्मला सीतारमण के रूप में देश को दूसरी महिला रक्षा मंत्री मिली हैं.

यह भी देखें:पीएम मोदी कुछ देर में खोलेंगे पत्ते, किसकी चमकेगी किस्मत, कौन होगा निराश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button