Giridih

गिरिडीह में राज्यव्यापी बंदी को लेकर युवाओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

Giridih: 60:40 के प्रस्तावित नियोजन नीति के खिलाफ बुधवार को आहूत झारखंड बंद के पूर्व संध्या पर छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस में कुमार तेजस, कुमार वीरेन्द्र, दयानंद कुमार, गणेश कुमार, प्रभात कुमार समेत काफी बड़ी संख्या में छात्रों की टोली शामिल हुई. झंडा मैदान से निकाले गए मशाल जुलूस में शामिल छात्रों ने रांची में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान छात्रों ने कहा कि अब इस सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं. सरकार ने युवाओं पर लाठी चलाकर अपनी दोहरी नीति का प्रदर्शन किया है ऐसे में हेमंत सरकार भी सत्ता से हटने को तैयार हो जाए.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में विधानसभा की सदाचार समिति ने पेंशन और अनुकंपा आधारित नौकरी प्रकिया शुरु करने का दिया निर्देश

मशाल जुलूस लेकर निकले युवाओं ने राज्य के छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि हेमंत सरकार की नीति युवा और छात्र विरोधी है और इसी कारण 60: 40 की प्रस्तावित नियोजन नीति को राज्य सरकार ने बगैर विचार किए लागू करने का निर्णय लिया है. इस नीति के खिलाफ राज्य के युवाओं का आक्रोश कम नहीं होने वाला है. बुधवार को पूरे राज्य में एकदिवसीय बंद को सफल बनाने की भी युवाओं ने लोगों से अपील की.

Related Articles

Back to top button