ChaibasaGoddaJamshedpurJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

झारखंड में पारा हुआ 43 डिग्री के पार, 20 अप्रैल से बारिश की संभावना

चाईबासा, डाल्टेनगंज, जमशेदपुर में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार

Ranchi: राज्य भर में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान है. हीट वेव का असर राज्यभर में देखा जा रहा है. जहां कुछ जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी पार कर चुका है. वहीं, सुबह नौ बजे के बाद घर से निकलना लोगों के लिये दुभर हो गया है. गोड्डा का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. चाईबासा, डाल्टेनगंज, जमशेदपुर में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले दो तीन दिनों के दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. हालांकि आने वाले दो दिनों तक तापमान में अधिक वृद्धि की संभावना नहीं व्यक्त की गयी है.

आंशिक बादल छाये रहेंगे

विभाग की मानें तो 18 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. 19 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सो ंमें आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं, 20 से 23 अप्रैल तक राज्य के अलग अलग हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. इस दौरान राज्य भर में बारिश और थंडरिंग की संभावना व्यक्त की गयी है. जबकि विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए पहले ही चेतावनी जारी की है. पिछले 24 घंटे के दरम्यान राज्य के करीब एक दर्जन जिलों में तापमान 42 के पार पहुंच चुका है. ऐसे में आमजनों को सचेत व सतर्क रहने की जरुरत है. हालांकि, पूर्वानुमान की माने तो 18 अप्रैल तक राजधानी में आंशिक बादल छा सकते हैं. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर न निकलें तो स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा.

Related Articles

Back to top button