GiridihNEWS

गिरिडीह के शिवम स्टील प्लांट में लगी आग, चार मजदूर झुलसे

Giridih: औद्योगिक क्षेत्र जामबाद गांव के शिवम स्टील प्लांट में सोमवार को भीषण आग लग गई. घटना में चार मजदूर झुलस  गए. जिसमें उदनाबाद निवासी उमेश भारती, श्रीरामपुर निवासी छोटू यादव, अनिल गुप्ता और बिहार के बबलू यादव शामिल है. आनन फानन में चारों मजदूरों को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कई मजदूर शिवम स्टील प्लांट के भीतर काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ और लेडल बॉयल में भीषण आग लग गई. गनीमत रहा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई. नहीं तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था.

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट में सशरीर उपस्थित होने परिवहन सचिव के. श्रीनिवासन पहुंचे कोर्ट, एमवीआई नियुक्ति मामले में जारी हुआ था वारंट

Related Articles

Back to top button