BiharLead News

बिहार के अनाज से खूब कमा रहा रेलवे, अपने आर्थिक नुकसान की कर रहा भरपाई

Patna : कोरोना काल में एक तरफ जहां यात्रियों की आवाजाही कम होने से रेलवे को आर्थिक नुकसान का सामना कर पड़ रहा है, तो वहीं अब बिहार के किसानों द्वारा उपजाये जा रहे अनाज से रेलवे अपने नुकसान की भरपाई कर रहा है.

दरअसल बिहार के भोजपुर जिले में उपजाया जानेवाला अनाज अब बांग्लादेश के लोगों की थाली में भी दिख रहा है. इसके लिए बेगानी स्पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बांग्लादेश के दर्शना रेलवे स्टेशन पर पहुंचाने का जिम्मा मिला है. ऐसे में मई माह की बात करें तो 42 वैगन अनाज पहले ही भेजा जा चुका है. तो वहीं जून महीने में 42 वैगन अनाज को आज लोड किया गया और रवाना कर दिया गया. इस संबंध में आरा रेलवे जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि 42 वैगन अनाज बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन भेजने के लिए मालगाड़ी में लोड किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें – MNREGA: अब महिलाओं के हाथों में ही 50 फीसदी रोजगार

आपको बता दें कि ये काम बेगानी स्पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. जिसके लिए इस कंपनी ने आरा रेलवे स्टेशन को दो माह में करीब 80 लाख रुपये का राजस्व दिया है. जानकारी के अनुसार भोजपुर का चावल भी बिहार के कई जिलों में भेजा जा रहा है. जिसमें समस्तीपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, खगडिय़ा सहित कई जिले शामिल हैं.

साथ ही आपको बता दें कि रेलवे ने बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन आरा रेलवे स्टेशन के लिए किया है. ऐसे में इस यूनिट के गठन के बाद माल की ढुलाई में तेजी आयी है. पिछले साल 2020 से इस साल तकरीबन ढाई गुना ज्यादा माल की ढुलाई रेलवे ने की है.

आरा रेलवे जंक्शन स्टेशन से मंगलवार को करीब 34 हजार क्विंटल अनाज लोड किया गया, जिसे लेकर मालगाड़ी बुधवार को पड़ोसी देश बांग्लादेश के लिए रवाना हुई. यूनिट गठन के बाद माल परिवहन को लेकर यहां भी स्थितियां लगातार बेहतर होती जा रही हैं. मंगलवार को लोड किये गये अनाज से 38 लाख 21 हजार का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ है.

इसे भी पढ़ें – गायिका श्रेया घोषाल ने शेयर की बेटे की पहली फोटो, जानिए क्या रखा है नाम

Related Articles

Back to top button