
Ranchi: देशभर में आज बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें नमन किया. उन्होंने डोरंडा स्थित झारखंड हाईकोर्ट के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: अगले दो दिनों तक तापमान में तीन डिग्री वृद्धि की संभावना, 17 व 19 अप्रैल को बारिश संभव
राज्यपाल ने राजभवन में श्रद्धासुमन अर्पित की
इससे पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी समेत राजभवन के अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों भी मौजूद रहे साथ ही उन्होंने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर राज भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। pic.twitter.com/v15jOnbS6I
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) April 14, 2023
आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिनः मुख्यमंत्री
डोरंडा में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धा अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है और कहा है कि ‘बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन. बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया जहां हर वर्ग, हर समाज, चाहे वो अमीर हो या गरीब-एक दूसरे को सम्मान देता है. आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है. बाबा साहेब हम सभी के लिए गौरव के प्रतीक हैं. जय भीम! जय झारखण्ड!’
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन। बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया जहां हर वर्ग, हर समाज, चाहे वो अमीर हो या गरीब – एक दूसरे को सम्मान देता है।
आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है। बाबा साहेब हम सभी के लिए गौरव के प्रतीक हैं।जय भीम!
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/39pJvoRrUD— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 14, 2023




