JharkhandJharkhand StoryRanchi

Ranchi: अगले दो दिनों तक तापमान में तीन डिग्री वृद्धि की संभावना, 17 व 19 अप्रैल को बारिश संभव

Ranchi: राज्य भर में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान है. आगामी दो दिनों तक लोगों को गरमी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो 16 अप्रैल तक तापमान में धीरे धीरे वृद्धि होगी. ये वृद्धि दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक होगी. 16 अप्रैल के बाद तापमान में विशेष अंतर नहीं देखा जायेगा. हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में हल्के बादल छाये दिखेंगे. लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, 17 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. इस दौरान थंडरिंग भी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: बिजली संसाधनों के विकास के लिये केंद्र ने जेबीवीएनएल को 4200 करोड़ रूपये देने की स्वीकृति दी

मौसम विभाग की मानें तो बारिश मुख्य रूप से राज्य के दक्षिणी हिस्से में होगा. 18 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बादल छाये रह सकते है. वहीं, 19 अप्रैल को दक्षिणी हिस्से में बारिश के साथ थंडरिंग की संभावना है. राज्य के दक्षिणी हिस्से को मानें तो इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा जिला शामिल है. इस दौरान तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.

विभाग ने जारी की है चेतावनी

विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए पहले ही चेतावनी जारी की है. पिछले 24 घंटे के दरम्यान राज्य के करीब एक दर्जन जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है. ऐसे में आमजनों को सचेत व सतर्क रहने की जरुरत है. हालांकि, पूर्वानुमान की माने तो 16 अप्रैल तक राजधानी में आंशिक बादल छा सकते हैं. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर न निकलें तो स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा.

41 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मध्य भाग जिसमें रांची, बोकारो, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, खूंटी जिला में 16 अप्रैल तक अधिक तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दक्षिणी हिस्से जिसमें पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. उत्तर पश्चिमी हिस्सा जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. उत्तर पूर्वी हिस्सा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button