Crime NewsNational

Karnataka: बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरा, दो की मौत, कांग्रेस बोली- ‘40% कमीशन सरकार’ का नतीजा

Bangluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के आउटर रिंग रोड में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब पिलर निर्माण के लिए लगाया गया टीएमटी सरिया उनके स्कूटर पर गिर गया. खंभे की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है. आसपास के लोगों ने मृतकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जाएगी. इस घटना के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया.
इसे भी पढ़ें: भाजपा महासचिवों की दिल्ली में अहम बैठक, नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव पर नजर

कर्नाटक कांग्रेस ने साधा निशाना

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु में मेट्रो का पिलर ढह गया. यह ‘40% कमीशन’ सरकार का नतीजा है. विकास कार्यों में कोई गुणवत्ता नहीं है. लोगों का इस सरकार पर से भरोसा उठते जा रहा है. हर जगह भ्रष्टाचार है.

Related Articles

Back to top button