Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: पुलिस और टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, सामान छोड़कर भाग गए उग्रवादी

Palamu: पलामू, चतरा और लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना के कुछ ही घंटे बाद टीएसपीसी उग्रवादियों के साथ छतरपुर थाना क्षेत्र के हुलसम के जंगल में मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी अपने दैनिक उपयोग के सामान छोड़कर भाग गए. टीएसपीसी के कमांडर शशिकांत और रंजन के दस्ते से मुठभेड़ हुई है.

जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा इस मुठभेड़ को खुद से लीड कर रहे थे. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा में एक ईंट भट्टे पर पांच ट्रैक्टरों में आग लगा देने की घटना के बाद पुलिस उग्रवादियों की टोह में जुटी हुई थी. इसी बीच जैसे ही पुलिस टीम हुलसम इलाके में पहुँची की उसे देखकर उग्रवादियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उन्हें खदेड़ दिया. बाद में मौके पर सर्च अभियान चलाया गया. इस क्रम में कई खोखे के अलावा दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए.

इसे भी पढ़ें: मुठभेड़ में मारे गये 60 लाख के इनामी नक्सलियों पर बिहार-झारखंड में दर्ज हैं 247 मामले, पुलिस से लूटा गया हथियार बरामद

Related Articles

Back to top button