
Ranchi : झारखंड के सभी एम2 ईवीएम जो जीएच सीरीज के हैं आज मोराबादी स्थित वेयर हाउस में जमा हुए. ये सभी ईवीएम 29/3/23 से लेकर 2/4/23 तक झारखंड के अलग-अलग जिलों से मंगाये गये हैं और इस सभी ईवीएम को राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के समक्ष दिखाया गया. भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव मौजूद थे.
आज मोराबादी वेयर हाउस में सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव आयोग नयी दिल्ली के निर्देशानुसार देश के सभी राज्यों को पत्र लिख कर कहा गया है कि वैसे सभी ईवीएम जो 15 वर्ष के हो गये हों और एम2 केजीएच सीरीज के हों वो सब ईवीएम को नष्ट करने के लिए सभी केंद्रीय वेयर हाउस में जमा हों और सभी आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित इसीआईएल के कार्यालय में भेजा जायेगा. इसी पत्र के आलोक में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़, कोडरमा, बोकारो, धनबाद एवं देवघर से वैसे सभी ईवीएम को लाया गया. अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इन सभी ईवीएम का इस्तेमाल अभी नगर निकाय चुनाव में होना था और सभी ईवीएम उपयोगी हैं और कार्य कर रहे हैं. लेकिन चुनाव आयोग का आदेश है तो सभी 4261 बैलेट यूनिट, 2866 कंट्रोल यूनिट अब तिरुपति में नष्ट किये जायेंगे.
ये सभी ईवीएम को 8 जीपीएस युक्त कंटेनर से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तिरुपति भेजा जा रहा है. भारतीय चुनाव आयोग का उक्त आदेश 2/8/22 को ही जारी हुआ था.
इस मौके पर वेयर हाउस प्रभारी अजमुज जमा, सेंट्रल वेयर हाउस प्रभारी ऋषिकेश मौजूद थे. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे देश से इस प्रकार के सभी ईवीएम को नष्ट किये जायेंगे. इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रतिनिधि के अलावा झामुमो के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इन दोनों के अलावा कोई भी राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें – मुठभेड़ में मारे गये 60 लाख के इनामी नक्सलियों पर बिहार-झारखंड में दर्ज हैं 247 मामले, पुलिस से लूटा गया हथियार बरामद



