Crime NewsKoderma

कोडरमा में तिलैया पुलिस ने स्टेशन के पास के होटल में की छापेमारी, कई युवक- युवतियां हिरासत में 

Koderma: जिले के तिलैया थाना अंतर्गत कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कई होटलों में पिछले कुछ दिनों से चल रहे अनैतिक कार्य की सूचना पर तिलैया पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की है. इस दौरान कुल 4 जोड़ों को हिरासत में लिया गया है. थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमृत होटल में जांच की. कार्रवाई के दौरान स्कूल की ड्रेस में एक लड़की को हिरासत में लिया गया. इसके बाद होटल सागर में जांच के दौरान पुलिस ने युवक-युवती एवं महिला -पुरुष समेत 3 जोड़ो को हिरासत में लिया है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: झुमरीतिलैया के कन्हैया मिष्टान्न,आर्यन हॉस्पिटल और ग्रिजली संस्थानों में आयकर विभाग का दूसरे दिन भी सर्वे जारी

इस दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. इस दौरान प्रारंभिक जांच में संदेह के आधार पर कुल 4 जोड़ो को हिरासत में लिया गया है और उनके आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि होटल के रजिस्टर को भी जब्त किया गया है, इसकी जांच की जाएगी. पिछले कुछ दिनों से स्टेशन के आसपास स्थित कई होटलों में अनैतिक कार्य की सूचना मिल रही थी. उन्होंने बताया कि स्टेशन के आसपास संचालित होटलों पर पुलिस के द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी और इस तरह के अनैतिक कार्य पर पूरी तरह से रोक लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के दौरान एसआई पिंकी रानी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button