Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKoderma

कोडरमा: झुमरीतिलैया के कन्हैया मिष्टान्न,आर्यन हॉस्पिटल और ग्रिजली संस्थानों में आयकर विभाग का दूसरे दिन भी सर्वे जारी

Koderma: आयकर विभाग ने कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर स्थित कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापे मारे हैं. इसमें मुख्य रूप से ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ के आवास, कार्यालय, राइस मिल, बीएड कॉलेज के अलावा उनके संबंधी के कन्हैया मिष्ठान सहित अन्य जगहों पर एक साथ रेड मारी गई. इसके अलावा आर्यन हॉस्पिटल भी शामिल है. आयकर विभाग की टीम ने सोमवार की शाम को ही शहर के कई प्रतिष्ठानों में एक साथ सर्वे शुरू किया. शहर के कन्हैया मिष्ठान भंडार में जांच के दौरान किसी भी ग्राहक को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. जांच के दौरान ग्राहकों और अन्य लोगों को रोकने के लिए पुलिस मुख्य गेट पर तैनात रही. जबकि अधिकारी कागजातों की छानबीन में जुटे रहे.
इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश, साहिबगंज की पहाड़िया जनजाति को 6 माह में उपलब्ध करायें बुनियादी सुविधा

इसी तरह तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में भी सोमवार और मंगलवार को आयकर का सर्वे जारी रहा. रेड सोमवार की शाम से शुरू होकर मंगलवार की देर शाम तक जारी रही. रेड को लेकर आयकर विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. वही रेड में कोडरमा, हजारीबाग एवं रांची की टीम शामिल है. सनद हो कि 90 के दशक में ग्रिजली चिटफंड कंपनी शुरू हुआ था और आज ग्रिजली विद्यालय, बीएड कॉलेज, बचपन स्कूल, ग्रिजली पब्लिक स्कूल, राइस मिल के अलावा भी कई व्यवसाय तथा निवेश हैं. यहां आयकर की रेड होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की बातें चर्चा में है. वहीं झुमरीतिलैया में आर्यन हॉस्पिटल में भी आयकर की टीम ने सर्वे किया जिसके संचालक डॉ प्रवीण कुमार हैं. इधर आयकर छापे की खबर के बाद मंगलवार को ग्रिजली के कुछ अन्य कार्यालयों में ताला लटका पाया गया.

Related Articles

Back to top button