BiharLead News

दुस्साहसः पटना में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर मां की गोली मारकर हत्या

Patna : कानून व्यवस्था को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बिहार में अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर मां की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना राजधानी पटना के फतुहा इलाके की है. मृतका के पड़ोसी पर ही हत्या का आरोप लगा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतुहा के जग्गू बीघा गांव के चंदन कुमार ने पड़ोस की लड़की के साथ छेड़खानी की थी. इस मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच मंगलवार की रात कहासुनी हुई थी. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान चंदन कुमार में लड़की की मां को गोली मार दी. उन्हें इलाज के लिये तत्काल फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

बताया गया है कि पुलिस को घटनास्थल गोली के तीन खोखे मिले हैं. पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. मुख्य आरोप चंदन कुमार फरार बताये जा रहे हैं. मृतका आशा देवी के पति ललन यादव ने बताया कि छेड़खानी के बाद लोकलाज के भय से पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की थी. बुधवार को चंदन कुमार ने उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी को गोली मार दी.

Related Articles

Back to top button