
Ranchi: शनिवार को सीसीआर डीएसपी और देवघर यातायात थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने देवघर के जसीडीह स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को यातायात के बारे में भी जानकारी दी गई कि बिना लाइसेंस के गाड़ी ना चलाएं, अपने अभिभावक को कहे कि बिना सीट बेल्ट के या नशे की अवस्था में गाड़ी ना चलाएं तथा उन्हें मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगाए जाने वाले जुर्माना के बारे में भी बताया गया. सेंट फ्रांसिस स्कूल के लगभग 2000 बच्चों को इस संबंध में जागरूक किया गया वहीं बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी इस संबंध में जागरूक किया गया तथा उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि वे अपने स्तर से भी बच्चों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए सजग करें.
इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है, विपक्षी नेताओं की सदस्यता तक रद्द हो रही: CPI




