
Dhanbad : पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत धनबाद कोचिंग यार्ड में गुरुवार की अहले सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. रेलवे स्टेशन के समीप कोचिंग यार्ड में छह बोगियां खड़ी थीं, अचानक पुराना बाजार की ओर पटरी पर रेंगने लगी. जिसे देख स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई.
कुछ दूर जाने के बाद छह में से दो बोगियां बे-पटरी हो गईं. गनीमत यह रही कि कुछ दूर जाने के बाद छह में से दो बोगियां बे-पटरी हो गईं और सभी बोगियां रुक गईं.
इसे भी पढ़ें : रिम्स में जून के दूसरे सप्ताह से ओपन हार्ट सर्जरी शुरू
रेलवे के वरीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बोगियों को हटाने का काम शुरू किया गया. बताया जाता है कि मामले की जांच के लिये रेलवे की ओर से 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है. रेलवे सीनियर डीसीएम अखिलेश पाण्डेय ने दूरभाष पर बताया कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और न ही ट्रेन परिचालन में बाधा उत्पन्न हुआ है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद आईआईटी आईएसएम के 7 छात्रों को गूगल का 54. 57 लाख का ऑफर




