
Ranchi : झारखंड एटीएस की टीम ने तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अफीम तस्कर के नाम शिवनाथ मुंडा, सुदेश कुमार और विकास कुमार हैं. एटीएस की टीम ने दो मोटरसाइकिल, 10 किलो अफीम जिसका बाजार मूल्य लगभग दस लाख रुपये है और अफीम की खरीद बिक्री करने के लिए ₹857200 बरामद किया है. झारखंड एटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि बीआइटी मेसरा की ओर जाने वाले रास्ते के आसपास कुछ लोग मोटरसाइकिल से आकर अवैध तरीके से अफीम की खरीद-फरोख्त करने वाले हैं. जिसके बाद एटीएस की टीम ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की है.
अबतक के अनुसंधान में यह बात प्रकाश में आयी है कि गिरफ्तार अभियुक्त शिवनाथ मुण्डा के द्वारा अपने घर के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से 80 हजार रुपये प्रति किग्रा की दर से अफिम खरीद कर लाया गया था एवं चतरा के रहनेवाले गिरफ्तार अभियुक्त सुदेश कुमार एवं विकास कुमार को 90 हजार रुपये प्रति किग्रा की दर से बेचा जाना था. यह अफीम चतरा होते हुए देश के अन्य राज्यों में ऊंची दर पर बिक्री के लिए भेजा जाना था. साथ ही यह भी बात प्रकाश में आयी है कि गिरफ्तार अभियुक्त शिवनाथ मुण्डा के द्वारा पूर्व में भी अवैध अफिम का खरीद-फरोक्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें – निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की हुई पेशी, न्यायिक हिरासत की अवधि 6 अप्रैल तक बढ़ी



