JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड विनियोग संख्या 2 विधेयक 2023 पारित, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट प्रवर समिति में भेजा गया

Ranchi : भोजनावकाश के बाद सदन से झारखंड विनियोग संख्या 2 विधेयक 2023 ध्वनिमत से पारित हुआ. सदन में आज मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट भी आया जिसे मुख्यमंत्री के आग्रह पर स्पीकर ने प्रवर समिति में भेज दिया. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह डॉक्टर और मरीज दोनों से संबंधित विधेयक है. न्याय सबके साथ होना चाहिए. सरकार इसके पक्ष में है. जितनी चिंता गरीबों के जानमाल की है उतनी ही चिंता डॉक्टरों के जानमाल की भी है. सरकार को सभी के जानमाल की चिंता है. कहा कि इस बिल पर लगभग 30 संशोधन आये हैं. सभी खंडों में संशोधन है. इसकी गंभीरता को देखते हुए इसे प्रवर समिति में भेजा जाये. इससे पहले माले विधायक बिनोद सिंह, आजसू विधायक लंबोदर महतो, बीजेपी विधायक अमित मंडल और अमर बावरी ने इस बिल को प्रवर समिति में भेजने की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें – BUDGET SESSION 2023: सदन में आरोप-प्रत्यारोप नहीं सकारात्मक चर्चा हो तभी विधानसभा की गरिमा कायम रहेगी : आलमगीर

Related Articles

Back to top button