Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर दिल्ली में 6 लोग गिरफ्तार, 100 से ज्यादा पर FIR दर्ज

New Delhi: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में करीब 100 एफआईआर दर्ज की हैं, इसके साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.  दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन पोस्टर्स में प्रिटिंग प्रेस की भी डिटेल्स नहीं थी जोकि नियमों का उल्लंघन है. इसको लेकर पुलिस ने डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट के तहत पूरी दिल्ली में एक्शन लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकलते समय एक वैन को रोका गया. पुलिस ने इस वैन से 10 हजार से ज्यादा पोस्टर जब्त किए. इन पोस्टर्स पर न तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम और ना ही छपवाने वाले का नाम लिखा हुआ था, जोकि डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट का उल्लंघन है.

दो प्रिटिंग प्रेस को दिया गया था ऑर्डर

इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और गाड़ी में सवार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए अब तक पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो प्रिंटिंग प्रेस को कुल एक लाख पोस्टर के ऑर्डर दिए गए थे.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.6 रही तीव्रता

Related Articles

Back to top button