
New Delhi: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.इमारतों के हिलने से दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए. झटके रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 6.6 आंकी गयी. इसका केंद्र अफगानिस्तान के समीप बताया जा रहा है. भारत में भूकंप का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा सहित दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला है.
Delhi: The building in Shakarpur was already made like that as there was gap already. No damage due to earthquake. It was a hoax call. Situation is under control. We checked building from top to bottom & there's no problem, says a Civil Defence volunteer in Shakarpur#earthquake pic.twitter.com/sbcU7cs7jv
— ANI (@ANI) March 21, 2023
इसे भी पढ़ें: दुमका – देवघर में कई ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, होटल और शराब कारोबार से जुड़ा है मामला
बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के डराने वाले झटके तब महसूस किए गए, जब ज्यादातर लोग रात के खाने के बाद सोने की तैयारी में थे या फिर आराम कर रहे थे. तेज झटके महसूस करने के बाद लोगों में बेचैनी बढ़ गई. बहुत सारे लोग सड़कों और पार्कों की तरफ भागने लगे. भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि जो लोग घर, दुकान, बाजार या सड़क कहीं भी थे, उन्होंने जरूर महसूस किया. फिलहाल लोग दहशत में हैं. यूपी के अलीगढ़ में भी 4 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए. इस दौरान लोग घरों से निकल कर बाहर खड़े हो गए.
पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके
भारत के साथ ही पाकिस्तान, तजाकिस्तान, चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि दिल्ली, इस्लामाबाद और काबुल में अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. मीडिया रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया जा रहा है कि करीब 45 सेकेंड तक लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर 6.6 की तीव्रता वाला भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद में आया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद दिल्ली के शकरपुर में बिल्डिंग झुकने की कॉल दमकल विभाग को मिली है.




