
Ranchi: झारखण्ड राज्य अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ ने झारखण्ड से सम्बद्ध विभिन्न संघों, झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, झारखण्ड राज्य समाज कल्याण संविदा कर्मचारी संघ, झारखंड राज्य बाल संरक्षण मिशन वात्सलय कर्मचारी संघ आदि के मानदेय विसंगतियों को दूर करने की राज्य सरकार से मांग की है. सुशील कुमार पांडेय के नेतृत्व में महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मिला और अनुबंध कर्मचारियों की समस्या बतायी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के 10 जिलों के 22 प्रखंडों में 176 जैविक क्लस्टर होंगे विकिसित
इस दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सोरेन बताया कि एक ही विभाग में समान पद कोटि के संविदा कर्मियों के बीच व्याप्त मानदेय विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए. कम्प्यूटर ऑपरेटरों ,लेखा कार्य से जुड़े समान पद कोटि में विभागवार व्याप्त विसंगतियों का मामला उठाया और अनुरोध किया कि मनरेगाकर्मियों को न्यूनतम 26300/र मानदेय की व्यवस्था की जाये. मनरेगा,शिक्षा ग्रामीण विकास ,समाज कल्याण के सभी समान कोटि के संविदाकर्मियों का मानदेय मासिक में एकरूपता लाते हुए विसंगतियों को दूर करने की मांग की. संघ ने विधायक इस दिशा में सार्थक पहल करने का भी अनुरोध किया.




