Ranchi

झारखंड के 10 जिलों के 22 प्रखंडों में 176 जैविक क्लस्टर होंगे विकिसित

Ranchi: जेएसएलपीएस अन्तर्गत वैल्यू चैन और महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना द्वारा क्रियान्वित ऑर्गेनिक कलस्टर के तहत इस वित्तीय वर्ष 2022-23 से वित्त वर्ष 2024-25 में झारखंड के 10 जिलों के 22 ब्लॉकों में 176 जैविक क्लस्टर विकसित किया जायेगा. परियोजना अंतर्गत 1056 गांवों में 176 जैविक क्लस्टर को बढ़ावा देते हुए कुल 42,240 किसानों को लाभान्वित किया जाएगा साथ ही साथ वृहद स्तर पर प्रशिक्षण के लिए फार्मर फील्ड स्कूल की स्थापना की जाएगी.  जेएसएलपीएस अंतर्गत महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (एमकेएसपी) के द्वारा प्रोजेक्ट भवन सभागार में जैविक फसल और मिलेट्स पर जेएसएलपीस के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी सूरज कुमार की अध्यक्ष्यता में दो दिवसीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित किया है, इसी क्रम में मिलेट्स की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी,  सूरज कुमार ने कहा की, अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत  जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर कई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को श्री अन्न के उपयोग एवं लाभ पर जागरूक किया जायेगा.  उन्होंने समूह की माहिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की समूह की हर महिला आज हमारे लिए प्रेरणा है, जिन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की है. ग्राम विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहीं है. उन्होंने जेएसएलपीएस के अन्तर्गत वैल्यू चैन और महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना की जानकारी दी.  कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों द्वारा बेहतर कार्य कर रहे फार्मर प्रोडूसर आगेर्नाईजेशन और जेएसएलपीएस के अंतर्गत प्रतिभा अवार्ड के विजेताओं को सम्मानित भू किया गया. इसके उपरांत सभी अतिथियों ने समूह की महिलाओं के द्वारा लगाये गए स्टॉल का भ्रमण किया. महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल में मिलेट्स से बने खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी की गई. कार्यक्रम में दूसरे चरण में विभिन्न पैनल चर्चा के द्वारा जैविक फसल और मिलेट्स के झारखण्ड परिपेक्ष, जैविक फसलों को बढ़ावा देना और दैनिक खपत भोजन के विकल्प के रूप में इसका उपयोग – अवसर और चुनौतियां, झारखंड में मिलेट्स प्रोत्साहन और बायोफोर्टिफिकेशन का दायरा पर चर्चा की गयी.

इसे भी पढ़ें: Palamu: पीटीआर में बाघ के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 40 सदस्यीय टीम एक्टिव, जगह जगह लगे कैमरे, दो दिन में दो शिकार से प्रबंधन उत्साहित

Related Articles

Back to top button