JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNationalPalamuRanchiTOP SLIDERTop Story

Palamu: पीटीआर में बाघ के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 40 सदस्यीय टीम एक्टिव, जगह जगह लगे कैमरे, दो दिन में दो शिकार से प्रबंधन उत्साहित

Palamu: छतीसगढ़ इलाके से पलामू टाइगर रिजर्व में पहुंचे मेल टाइगर की चहलकदमी से रिजर्व के अधिकारी खासे उत्साहित हैं. दो दिनों के भीतर टाइगर ने दो बैल का शिकार किया है. उस पर निगरानी रखने के लिए टेªकर, टीपीएफ, डिप्टी डायरेक्टर की 40 सदस्यीय टीम मूवमेंट कर रही है. जगह जगह ट्रैपिंग कैमरे लगाये गए हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले छतीसगढ़ बॉर्डर पर दिखने वाला टाइगर पलामू टाइगर रिजर्व में तीन दिन पहले प्रवेश कर गया है. शुक्रवार को और शनिवार को उसने दो बैल का शिकार किया.
इसे भी पढ़ें: लातेहार: पांच लाख का इनामी सबजोनल कमांडर दशरथ उरांव ने किया सरेंडर

रविवार को टाइगर के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कुटकू वन क्षेत्र में गए पीटीआर के निदेशक कुमार आशुतोष ने सोमवार को बताया कि दो घंटे तक ट्रेक करने के बाद बाघ नजर आया. उन्होंने नजदीक से देखा कि वह शिकार किए गए बैल के मांस को खा रहा था. उन्होंने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया. उसने दो दिनों के भीतर दो बैल का शिकार किया है. मवेशी मालिक को मुआवजा का भुगतान किया गया है. 5-5 हजार दिए गए हैं। 10-10 हजार दिए जायेंगे. उन्होंने ग्रामीणों से अपने गाय-बैल घर के बाहर ही बांधने की अपील की है. कहा कि अगर बाघ किसी मवेशी का शिकार करता है तो तत्काल मुआवजा का भुगतान किया जायेगा.

निदेशक ने कहा कि टाइगर पर नजर रखने के लिए 36 ट्रैकर, टीपीएफ के अलावा डिप्टी डायरेक्टर की टीम लगायी गयी है. जगह जगह ट्रैपिंग कैमरे लगाए गए हैं. देखने से टाइगर काफी स्वस्थ लगता है और उसकी उम्र 8 वर्ष के आसपास होगी. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले यही टाइगर छतीसगढ़ बॉर्डर पर देख गया था. तीन दिन पहले यह पीटीआर के इलाके में आ गया है. शिकारियों से बचाने के लिए निदेशक ने टाइगर का लोकेशन सार्वजनिक नहीं किया है. बताते चलें कि वर्ष 2019-20 में पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में एक बाघिन मृत अवस्था में मिली थी. उसके बाद से पहली बार बाघ की तस्वीर मोबाइल के साथ साथ ट्रेपिंग कैमरे में कैद हुई है.

Related Articles

Back to top button