Palamu

लातेहार: पांच लाख का इनामी सबजोनल कमांडर दशरथ उरांव ने किया सरेंडर

Palamu: पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले में नई दिशा कार्यक्रम के तहत टीएसपीसी के पांच लाख के ईनामी सबजोनल कमांडर दशरथ उरांव उर्फ रोशन जी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में पलामू क्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा के समक्ष सरेंडर किया. आईजी राजकुमार लकड़ा ने टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर को शाल भेंट कर चेक प्रदान किया.आत्मसमर्पण करने वाला उग्रवादी चतरा जिले के सुइयाटाड़ गांव निवासी है.

सरेंडर करने के बाद दशरथ उरांव ने कहा कि 2021 में टीएसपीसी के एरिया कमांडर अनिल उरांव से प्रेरित होकर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. उन्होंने मुख्यधारा से भटके हुए लोगों से सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए सरेंडर करने की अपील की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि झारखंड में धीरे धीरे नक्सली क्षेत्र में कमजोर होते जा रहे हैं. झारखंड सरकार के नई दिशा कार्यक्रम के तहत उग्रवादी सलेंडर कर रहे हैं. सब जोनल कमांडर टीएसपीसी के रीजनल कमांडर आक्रमण जी के दस्ता में रहकर नक्सली घटना को अंजाम दे रहे थे. इनके ऊपर बालूमाथ, लातेहार, चंदवा, हेरहंज, मनिका, टंडवा एवं कुंडा थाना में 60 केस दर्ज है.

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत झारखंड पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि मुख्य धारा से भटक गये नक्सली संगठन के लोग मुख्य धारा में लौट आएं अन्यथा पुलिस की ओर से नक्सलियों के विरोध बड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्यधारा से भटके हुए नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए पुलिस व सरकार कटिबद्ध है.

इस मौके पर सीआरपीएफ 214 बटालियन कमांडेंट केडी जोशी, सीआरपीएफ 11वीं बटालियन कमांडेंट वेद प्रकाश तिवारी, अभिनव आनंद, विनोद कुमार कनोजिया, बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार, लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, मनिका थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह, बबलू कुमार, मेजर सुशांत कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में राजद को तेजस्वी देंगे नयी धार, 2024 में झारखंड सहित देश से होगा भाजपा का सफायाः जयप्रकाश नारायण

Related Articles

Back to top button