
Ranchi: रामगढ़ उपचुनाव की विजेता आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी. स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. गौरतलब है कि रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को गोला कांड में 5 वर्ष की सजा हुई थी. इसके बाद इनकी सदस्यता समाप्त हो गयी थी. 27 फरवरी को रामगढ़ में उपचुनाव हुआ और परिणाम 2 मार्च को आया. जिसमें ममता देवी के पति और कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को हार का सामना करना पड़ा था.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी




