
Ranchi: नया साल एनडीए के लिए नई खुशियां लेकर आया है. महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुए इस पांचवें उपचुनाव में आखिरकार एनडीए ने हार का क्रम तोड़ने में सफल साबित हुआ. आजसू पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी के कांग्रेसी उम्मीदवार बजरंग महतो के खिलाफ अब तक लिए गए निर्णायक बढ़त के बाद एनडीए के समर्थक जीत की जश्न में डूब गए हैं. विधानसभा से लेकर रामगढ़ तक जीत का जश्न नजर आ रहा है. विधानसभा में जहां आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के संग एनडीए के नेताओं ने जीत का जश्न मनाया तो वहीं रामगढ़ में मतगणना स्थल रामगढ़ कॉलेज के बाहर समर्थक जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं. बता दें कि अब तक 21 हजार वोटों से अधिक की बढ़त आजसू पार्टी ने बना ली है. जीत का जश्न मनाने वालों में गिरिडीह सांसद और पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के बड़े भाई और आजसू पार्टी के मांडू विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, चंद्रप्रकाश चौधरी के बेटे पीयूष चौधरी भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ उपचुनावः एनडीए संग सुदेश महतो गदगद, कहा- चुनाव ने रचा इतिहास, राजनीति को मिलेगी अलग दिशा






