Court NewsJharkhandRanchi

चर्चित व्यवसायी प्रेम प्रकाश की डिस्चार्ज पिटिशन ईडी कोर्ट ने की खारिज

Ranchi: 1000 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग मामले में जेल में बंद चर्चित व्यवसायी प्रेम प्रकाश की ओर दाखिल डिस्चार्ज पिटिशन पर मंगलवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्रेम प्रकाश की डिस्चार्ज पिटिशन को खारिज कर दिया. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पूर्व में मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया था. प्रेम प्रकाश की ओर से की खुद को निर्दोष बताते हुए 21 फरवरी डिस्चार्ज पिटिशन दाखिल की गयी थी.

इसे भी पढ़ें: कोर्ट में पेश हुए वीरेंद्र राम, ईडी को और 4 दिनों की रिमांड मिली

बता दें कि प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाइकोर्ट से भी खारिज हो चुकी है. उल्लेखनीय है कि प्रेम प्रकाश, पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप पत्र पूर्व में ही दाखिल कर दिया है. इनमें से पंकज मिश्रा एवं बच्चू यादव के खिलाफ ईडी कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया है. लेकिन प्रेम प्रकाश की ओर से ईडी कोर्ट में डिस्चार्ज पिटिशन दाखिल किये जाने के कारण उसके खिलाफ आरोप गठित नहीं हो सका है.

Related Articles

Back to top button