
Ranchi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को 5 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिमांड के बाद मंगलवार को ईडी कोर्ट के न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान ईडी की ओर से आवेदन देकर फिर से वीरेंद्र राम को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का आग्रह किया गया. ईडी को वीरेंद्र राम से पूछताछ के लिए और 4 दिनों की रिमांड मिलाी. 23 फरवरी को ईडी कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड पर वीरेंद्र राम को ईडी को सौंपा था. 22 फरवरी को वीरेंद्र राम के आवास पर छापेमारी के दौरान उसके रांची के अशोक नगर स्थित आवास से ईडी ने गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें: डीएसपी प्रमोद मिश्रा और जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को ईडी ने भेजा समन, 6 और 7 मार्च को होगी पूछताछ
बता दे कि वीरेद्र राम के ठिकाने पर ईडी की टीम ने लगातार दो दिन छापेमारी की थी. इसमें करीब 1.50 करोड़ के जेवरात, 25 लाख रुपये नगद, एक दर्जन लग्जरी वाहन मिले थे. नौकरशाहों और नेताओं के करीबी माने जाने वाले वीरेद्र राम के पास 125 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी ईडी मिली है.




