Uncategorized

शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, कोर्ट परिसर में पीट कर महिला का सिर फोड़ा

NEWS WING
Ranchi, 14 October :
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी अमित उरांव ने शुक्रवार को पीड़ित के साथ मारपीट की. कोर्ट परिसर में ही पीड़ित को जमीन पर पटक कर मारपीट की. जिससे पीड़िता महिला का सिर फट गया है. आरोपी अमित उरांव के पिता का नाम दशरथ उरांव है. वह लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र के नरौली गांव का रहने वाला है और सेना का जवान है. पीड़ित ने मामले की शिकायत महिला थाना में की है. जानकारी के मुताबिक अमित उरांव अपनी जमानत कराने के लिए कोर्ट परिसर पहुंचा था. वहां पर पीड़ित महिला को देखते ही वह अाग-बबूला हो गया अौर कई लोगोंं के सामने ही उसके साथ मारपीट की. घटना की सूचना मिलने पर महिला थाना की पुलिस वहां पहुंची और दोनों पक्षों को थाना ले गयी.
प्राथमिकी दर्ज कराने पर की थी शादी
उल्लेखनीय है कि अमित उरांव पीड़ित महिला को राजबंगला स्थित किराये के मकान में रखता था. शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से उसके साथ पत्नी की तरह रह रहा था.  इस दौरान पीड़ित दो बार गर्भवती हुई. अमित ने दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया. दिसम्बर 2016 में जब पीड़ित ने शादी के लिए कहा, अमित इनकार करने लगा था.  तब 07 मार्च 2017 को महिला थाना लोहरदगा में लड़की ने प्राथिमकी दर्ज करायी. लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई, तब वह लोहरदगा एसपी से मिली. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की. तब आरोपी अमित ने कोर्ट में जाकर पीड़ित के साथ शादी कर ली. लेकिन जब पीड़ित महिला दानापुर अार्मी कैंप गयी, तब वहां पता चला कि अमित के सर्विस बुक में पत्नी की जगह किसी दूसरी महिला का नाम है. इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button