ChaibasaCourt News

Chaibasa: पत्नी के हत्यारे पति को मिली आजीवन कारावास की सजा, 10 हजार रुपए का लगा जुर्माना

Chaibasa: जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र निवासी पत्नी के हत्यारे पति को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई. मिली जानकारी के अनुसार गोईलकेरा थाना काण्ड सं0- 29 / 2020 11 अगस्त2020 धारा 302, 34 भा0द0वि0 के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्त विक्रम गुन्दुवा पिता चन्द्रमोहन गुन्दुवा गांव रेंगारबेड़ा, थाना- गोईलकेरा जिला – प० सिंहभूम, चाईबासा के विरूद्ध अपनी पत्नी फुलकुमारी गुन्दुवा, सा०- रेंगारबेड़ा, थाना- गोईलकेरा, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा की हत्या करने के आरोप में दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा: कांग्रेस भवन में मनाई गई देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि

उक्त घटना में बताया गया कि 10 अगस्त 2020 की रात्रि को रेंगारबेड़ा गांव में अभियुक्त विक्रम गुन्दुवा एवं उसकी पत्नी फुलकुमारी गुन्दुवा तमिलनाडु में काम को लेकर आपस में झगड़ा हो गया. इस दौरान अभियुक्त विक्रम गुन्दुवा द्वारा अपनी पत्नी फुलकुमारी गुन्दुवा की गला दबाकर हत्या कर दी गई. अनुसंधान के क्रम में चाईबासा पुलिस द्वारा काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त विक्रम गुन्दुवा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए माननीय न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया, जिसके आधार पर उक्त काण्ड का विचारण के क्रम में दिनांक 28 फरवरी 2023 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प० सिंहभूम, चाईबासा के न्यायालय में सत्रवाद सं0- 137/2021 द्वारा धारा 302 भा0द0वि० के अन्तर्गत अभियुक्त विक्रम गुन्दुवा को आजीवन कारावास तथा 10 हजार रूपये जुर्माना की सजा दी गई है.

Related Articles

Back to top button