
Ranchi: रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से शुरु हो गई है. उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुबह से ही वोटर मतदान केंद्रों पर कतार में लगे हुए हैं. 14 निर्दलीय समेत 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा. उपचुनाव में 1.61 लाख महिलाओं सहित 3.34 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं. रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिसमें 62 शहरी एवम् 343 ग्रामीण है. वहीं 335734 कुल मतदाता हैं जिसमें 173550 पुरुष एवम् 162184 महिला है. 4,276 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 6,321 विकलांग हैं.
मतदान के लिए बनाए गए सभी बूथों पर पीने की पानी, हेल्प डेस्क, शौचालय, आदि की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही वेब कैम के जरिए राज्य स्तरीय एवं केंद्र स्तरीय मॉनिटरिंग भी की जा रही है. निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हेतु सभी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.

यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो ने अपना वोट डाला
यूपीए प्रत्याशी व पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो ने अपना वोट डाला.

गौरतलब है कि गोला गोलीकांड में 5 साल की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस की ममता देवी की विधायकी रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद रामगढ़ में उपचुनाव का एलान किया गया. मुख्य मुकाबला एनडीए की सुनीता चौधरी और यूपीए के बजरंग महतो के बीच है. सुनीता चौधरी, आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी हैं वहीं बजरंग महतो पूर्व विधायक ममता देवी के पति. दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दावा है कि रामगढ़ का उपचुनाव अगला महागठबंधन 200 फीसदी जीतेगा वहीं बीजेपी ने कहा कि रामगढ़ में हार झारखंड में महागठबंधन सरकार के अंत की शुरुआत होगी.
इसे भी पढ़ें: ED का दावा: दिल्ली के शराब माफिया झारखंड में कारोबार के लिये एक IAS अधिकारी के साथ की थी बैठक




