Giridih

गिरिडीह के डुमरी में आयोजित महायज्ञ के चौथे दिन निकली भव्य शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Giridih:  डुमरी के जामतारा में आयोजित पांच दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ सह हनुमान प्राणप्रतिष्ठा के चौथे दिन गुरुवार को देवी-देवताओं की प्रतिमा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. जामतारा से निकल कर शोभा यात्रा डुमरी का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल में पहुंची. शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे भी लगाए तो वहीं भजनों की रसवर्षा भी खूब हुई. जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ कड़ी धूप में भींगती नजर आई. हाथो में भगवा ध्वज और जय श्री राम के जयकारे लग रहे थे. महायज्ञ की कथावाचक लाडली शरण के साथ सीताराम शरण भी इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के डुमरी निवासी प्रवासी मजदूर की मुंबई में आग की चपेट में आने से हुई मौत

डुमरी पहुंचने के बाद शोभा यात्रा की सुरक्षा में डुमरी पुलिस भी सक्रिय नजर आई. कई इलाकों का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंच कर समाप्त हुआ. चौथे दिन पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए. इस मौके पर लाडली शरण जी ने भक्तों के बीच कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि यज्ञ के आयोजन से ही माहौल हर वक्त भक्तिमय नजर आता है. इसे मन पवित्र होने के साथ निर्मल भी होता है. इधर महायज्ञ को लेकर जामतारा के ईश्वर विश्वकर्मा, डोमन शर्मा, विजय शर्मा, शंकर शर्मा, दीपक यादव, सोनी शर्मा, मनोज शर्मा, मीना देवी, पप्पू ठाकुर, आरती देवी, कलावती देवी, नमिता देवी, ललिता देवी, काजल शर्मा समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुई.

Related Articles

Back to top button