
Giridih: जिले से परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे राज्य और विदेश जा रहे प्रवासी मजदूरों के वापस लौटने की बजाय रह-रह कर उनकी अलग अलग तरीके से मौत की खबर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला डुमरी थाना क्षेत्र के खांखी गांव का है, जहां मुमताज के 25 वर्षीय बेटे इकलाब अंसारी की मौत की जानकारी गुरुवार की दोपहर मुंबई के धारावी से परिजनों को मिली. मृतक एक सप्ताह पहले ही टेक्सटाईल्स मिल में काम करने धारावी,मुंबई गया था. एक सप्ताह बाद ही उसके मौत होने की जानकारी मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है. इकबाल की मौत धारावी इलाके में लगे भीषण आगलगी की घटना में होने की बात सामने आई है.
इसे भी पढ़ें: धनकुबेर चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को कोर्ट में किया गया पेश

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों के लिए कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली और पंचायत प्रतिनिधी फारुक अंसारी गुरुवार को शोक संतप्त परिजनों से मिलने उसके ससुराल डुमरी के चीनो गांव पहुंचे. जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल से ही मुंबई गया हुआ था क्योंकि मृतक इकबाल की गर्भवती पत्नी तब्बसूम खातून अपने दो साल की बेटी के साथ अपने मायके में ही थी. लिहाजा, समाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली मृतक प्रवासी मजदूर इकबाल के ससुराल पहुंचे और पत्नी समेत परिजनों को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. वहीं इकबाल की मुुंबई के धारावी में हुए मौत की जानकारी उसके पिता समेत गांव वालों को भी मिली.इकबाल के मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ था तो पत्नी अपने शौहर के मौत की सूचना भर से ही बार-बार बेहोश हो रही थी.




