JharkhandRanchi

पत्नी का आरोप समलैंगिक पति जानवरों के साथ बनाता है शारीरिक संबंध, धोखे में रखकर की शादी, मामला दर्ज

Ranchi:  एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में राजधानी रांची के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला का आरोप है कि धोखे में रखकर उसने शादी की और शादी के बाद मारपीट कर मानसिक रुप से प्रताड़ित किया. सदर थाना इलाके के प्रगति नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2021 बड़गाई निवासी युवक से सरना रीति के अनुसार हुई थी. शादी के एक महीने बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करने लगा. भोजन पानी का खर्चा बंद कर दिया गया, मांगने पर मारपीट करता था. शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि पति का समलैंगिक संबंध किसी अन्य लड़कों के साथ है, इसके अलावे जानवरों के साथ भी वो सेक्स करता है. इस मामले में बात करने पर मारपीट किया जाता है. 25 दिसंबर 2022 को पति के फोन में अन्य पुरुषो से संबंध बनाने का विडियो, फोटो और मैसेज देखा. इस संबंध में पूछने पर मारपीट किया और गंदी गंदी गालियां दी. और बोला जो करना है कर लो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. सदर थाना में धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में हथियार के साथ PLFI के 2 उग्रवादी गिरफ्तार, विकास साहू हत्याकांड में थे शामिल

Related Articles

Back to top button