Chaibasa

चाईबासा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने गांधी मैदान के सामने लगने वाले फूड स्टॉलों का किया निरीक्षण

टेबल लाइन काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, 111 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद के द्वारा चाईबासा शहर स्थित गांधी मैदान के सामने लगने वाले फूड स्टॉलों का निरीक्षण किया गया. उनके फूड लाइसेंस की जांच की. फूड स्टॉल वालों को फूड लाइसेंस की प्रति स्टॉल में लगाने का निर्देशित किया गया. इसके अलावा सभी को आवश्यक साफ-सफाई रखने, एप्रोन,ग्लव्स पहन कर खाना बनाने हेतु संसूचित किया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई फूड स्टॉल कारोबारी अपना फूड लाइसेंस स्टॉल में लगाने के बजाय घर पर रखे हैं, उन्हें सख्त निर्देश दिया गया कि फूड लाइसेंस अपने स्टॉल में लगाएं. उपयोग में लाए जा रहे कच्चे खाद्य सामग्री जैसे- आटा, मैदा, तेल, मसाला आदि के एक्सपायरी डेट एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बाद ही इस्तमाल करने, फूड स्टॉल में खाद्य सामग्री को ढक कर रखने के संबंध में भी निर्देश दिया गया.

टेबल लाइन काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, 111 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

शहर के टेबल लाइन में गुरुवार को काली में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. मंदिर से ढाई किलोमीटर चक्रधरपुर पुरानी बस्ती सीढ़ी घाट नदी तट पर पहुंचकर श्रद्धालु द्वारा पंडित द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 111 महिलाएँ ने नदी का जल कलश में भरा और गाजे- बाजे के साथ झूमते हुए कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची.मंदिर में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर 111 कलश को मंदिर में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू किया. इस दौरान समस्त टेबल लाइन एवं आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया. पुजारी अभिजीत चटर्जी, दिलीप चटर्जी, मनोजित भट्टाचार्य, नित्यानंद चौधरी के सानिध्य में विधि विधान से मां काली की प्राण प्रतिष्ठा की गई.

Related Articles

Back to top button