Crime NewsLohardaga

लोहरदगा में हथियार के साथ PLFI के 2 उग्रवादी गिरफ्तार, विकास साहू हत्याकांड में थे शामिल

Lohardaga: पुलिस ने जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के हेंजला कालीपुर जंगल से खदेड़कर दो पीएलएफआई उग्रवादी को हथियार और नक्सली पर्चा के साथ गिरफ्तार किया है। नक्सलियों की पहचान सुरेश महतो बालसोकरा रांची जिला और मुन्ना उरांव चंदवा थाना, लातेहार निवासी के रूप में हुई है। दोनो नक्सली पीएलएफआई के हार्डकोर नक्सली कृष्णा यादव के दस्ते के सक्रिय सदस्य है। लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया है। पीएलएफआई के 6 – 7 सदस्य की टीम हथियार के साथ लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र और लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में सक्रिय थे और क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दिया करते थे. इसी क्रम में लगातार कुडू थाना अन्तर्गत मकान्दु स्थित क्रेशरों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पी0 एल0 एफ 0 आई0 के द्वारा लेवी से संबंधित पर्चा साटा गया तथा दहशत फैलाने के लिए देसी बम भी क्रेशर के पास फोड़ा गया. इस संबंध में कुडू थाना में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमे कांड संख्या – 16/ 23 दिनांक 31.01.2023 धारा 387 भा० द ० वि० एवं 17 सी0 एल0 ए0 एक्ट और कुडू थाना कांड संख्या – 17/23, दिनांक- 03.02.2023 धारा- 385/387/435 भा० द० वि० एवं 17 सी0 एल0 ए0 एक्ट शामिल है। वही इसी दस्ते के द्वारा 15 नवम्बर 2022 को कुडू थाना अन्तर्गत कुडू लक्ष्मीनगर में विकास साहु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में कुडू थाना कांड संख्या 172/2022 दिनांक- 15.11.2022 धारा 324/307/302/1208 भा० द० वि० 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA एक्ट दर्ज की गई है। इन तीनों कांडों के उद्भेदन के लिए S. I.T. टीम का गठन किया गया था.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: पीएनबी बैंक के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर 1.4 लाख रुपए निकाले, मामला दर्ज

लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया लोहरदगा पुलिस और एस आई टी की टीम को अनुसंधान के क्रम में को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि PLFI का एरिया कमाण्डर कृष्णा यादव अपने 6-7 दस्ते के सदस्यों के साथ कुडू थाना अन्तर्गत् हेजला कालिपुर के जंगल में हथियार बंद होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। S.I.T. टीम के द्वारा सशस्त्र बल के साथ पीएलएफआई दस्ता को घेरते हुए छापामारी किया गया जिसमे पुलिस को देखते हुए कुछ नक्सली भागने लगे, जिनमें से दो नक्सलियों को सशस्त्र बल के द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया। इनके पास से अवैध हथियार गोली दो 9एमएम की पिस्टल एवं पूर्व के घटनाओं में प्रयुक्त एक होंडा मोटरसाईकिल एवं लेवी से संबंधित नोटबुक बरामद किया गया। पकड़ाये दोनों व्यक्ति प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान के आधार पर विकास साहू हत्याकांड में इनकी संलिप्ता थी और क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम देने में इनकी भागीदारी रही है। लोहरदगा पुलिस द्वारा लेवी वसूली और विकास साहू हत्याकांड में संलिप्त अन्यअभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी का जा रही है.

इस छापामारी अभियान में दीपक कुमार पाण्डेय, अभियान एसपी लोहरदगा, वशिष्ट नारायण सिंह, एसडीपीओ लोहरदगा, मंटु कुमार अंचल निरीक्षक किस्को, विश्वजीत कुमार थाना प्रभारी कुड़ू ,सब इंस्पेक्टर अभिनव कुमार,तकनिकी शाखा और सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Back to top button