Lead NewsNationalNEWS

Earthquake: तुर्की में भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 53 की मौत, सीरिया में भी कई इमारतें गिरीं, 7.8 मापी गई तीव्रता

New Delhi: दक्षिण पूर्व तुर्की में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. कई इमारते गिर गई है. इतना ही नहीं भूकंप से अबतक 53 लोगों के मारे जाने की खबर है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई. उधर, सीरिया में भी भूकंप से कई इमारतें ढह गईं. तुर्की में भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 04:17 बजे आया. इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी. भूकंप के झटके तुर्की के गाजियांटेप के पास महसूस किए गए. भूकंप के तेज झटकों में कई इमारतें ढह गईं. समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, अब तक 53 लोगों के मौत की खबर सामने आई है. तुर्की के ओस्मानिया में 34 इमारतें तबाह हो गईं. तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी है. भूकंप के दौरान कम से कम 6 बार झटके लगे. इरदुगान ने लोगों से अपील की कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें.

भूकंप के झटके लेबनान, सीरिया में भी महसूस किए गए. सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. सिविल डिफेंस के मुताबिक, सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गईं. दमिश्क में भी भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर आ गए. लेबनान में करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए.

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट को आज मिलेंगे पांच नए जज, CJI डीवाई चंद्रचूड़ दिलाएंगे शपथ, SC में जजों की संख्या हो जाएगी 32

Related Articles

Back to top button