JharkhandLateharLead NewsNEWS

लातेहार: उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगी जेसीबी मशीन फूंकी, पीएलएफआई ने पर्चा फेंककर ली जिम्मेदारी

Latehar: जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सधवाडीह गांव में रविवार की रात लगभग 1 बजे पीएलएफआई के उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को जला दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले उग्रवादी जेसीबी पर डीजल तेल छिड़ककर आग लगाकर जंगल का लाभ लेकर भाग निकले. उग्रवादियों ने लेवी के लिए घटना को अंजाम दिया है और पर्चा छोड़कर जिम्मेवारी ली है. उग्रवादियों ने धमकी दी है कि बिना संगठन के आदेश से काम करने वाले को बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा. इस घटना से निर्माण स्थल पर दहशत का माहौल है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

Related Articles

Back to top button