
Ranchi: झारखंड के गढ़वा जिले में 2011 से पदस्थापित सहायक सांख्यकी पदाधिकारी समर प्रकाश का इलाज के दौरान आज मौत हो गई . मौत की खबर पाकर सभी DRDA कर्मचारियों में मातम छा गया है . पिछले 10 महीनों से वेतन के अभाव में घुट घुट कर जी रहे Drda कर्मियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है एवं वेतन न मिलने के लिए जिम्मेवार विभागीय कर्मियों व अन्य को चिन्हित कर करवाई करने की मांग सरकार से की है. सोशल मीडिया से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की जा रही है. विदित हो कि 21 जनवरी को समर प्रकाश अपनी पत्नी के साथ लंग्स में हुए इंफेक्शन का इलाज कराने वेल्लोर जा रहे थे. संभलपुर के आस पास उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर रेलवे के डॉक्टर ने इलाज करके वहीं के एक निजी अस्पताल में 22 जनवरी को भर्ती कराया था. इलाज के लिये आवश्यक राशि की जुगाड़ Drda गढ़वा के साथी एवं डीडीसी द्वारा करने का प्रयास किया गया था. लगभग 5 लाख रुपये व्यवस्था करके भेजी भी गयी थी और भी बेहतर इलाज के लिए परिवार के लोग राशि की व्यवस्था के लिए लगे हुए थे ताकि दिल्ली में जाकर इलाज कराया जा सके लेकिन पैसे के अभाव में आज उनकी मौत हो गई .

मृतक की एक लगभग 80 वर्षीय बृद्ध माँ एक बेटी एवं एक बेटा है. परिवार के अकेले सदस्य थे जिनके भरोसे घर चलता था।परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी एवं 20 लाख की सहायता राशि देने की मांग DRDA संघ द्वारा सरकार से करने का निर्णय भी लिया गया है.




