Ramgarh

श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारी की मौत मामले में मुआवजा की मांग पर परिजन धरने पर बैठे

Ramgarh: रामगढ के हेसला निवासी रुस्तम अंसारी 27 वर्ष श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री कुज्जू में मैकनिकल में दैनिक मजदूरी मे काम करता था. फैक्ट्री में काम के दौरान एक माह पहले फैक्ट्री में वह घायल हो गए और उनका एक हाथ कट गया. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका एक माह से अस्पताल में इलाज मेडिका में चल रहा था. बाद में उनकी मृत्यु रिम्स अस्पताल में मंगलवार को हो गई. रुस्तम अंसारी की मृत्यु के बाद इनके परिजनों ने मंगलवार को श्री राम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए और फैक्ट्री की प्रबंधक से नौकरी और मुआवजे की मांग करने लगे.

यह भी पढ़े: रामगढ़ में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से हुई घटना

रुस्तम अंसारी के भाई इमरान अंसारी ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण मेरे भाई की मृत्यु हो गई है,फैक्ट्री प्रबंधन के चलते मेरे भाई का इलाज समय पर पैसे के अभाव से नहीं हो पाया और फैक्टरी प्रबंधन के द्वारा समय पर पैसा नहीं देने के कारण इनकी मृत्यु हो गई. पैसे के अभाव में जमीन गिरवी रखकर भाई के इलाज के लिए हम लोगों पैसा देते रहे लेकिन प्रबंधन मूकदर्शक बना रहा. इसके बाद प्लांट प्रबंधक ने प्लांट के अंदर मृतक परिजनों के साथ बैठक हुई. उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि मुआवजा तथा नौकरी दी जाएगी. साथ ही तुरंत कुछ रकम क्रिया कर्म के लिए दी गई. वहीं मृतक के भाई पिंटू अंसारी ने कहा कि प्लांट प्रबंधक तथा कई लोगों के साथ बैठक हुई. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि मृतक परिजनों को मुआवजा तथा नौकरी दी जाएगी. इस मौके पर मोइनुदीन अंसारी, पिंटू अंसारी,कलाम अंसारी, सुल्तान अंसारी, कलीम अंसारी ,जमाल अंसारी , मोहम्मद फरीद , अकबर खान , मोहम्मद शाहबाज सहित उनके परिजन मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button