Crime NewsGiridih

गिरिडीह के सरकारी कोयला खदान ओपनकास्ट में अवैध खंता में दम घुटने से एक की मौत

Giridih: गिरिडीह के ओपनकासट कोयला खदान में पहाड़ों के बीच अवैध कोयला खंता में कोयला चोरी करने घुसे प्रकाश पासवान की मौत होने की बात सामने आ रही है. मृतक प्रकाश मुफ्फसिल थाना इलाके के महुतांद गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पहाड़ों के बीच बने सरकार के इस सरकारी कोयला खदान में बना यह अवैध खंता महेशलुंदी के किसी पप्पू मंडल का बताया जा रहा है. प्रकाश पासवान के खंता में हुए मौत की जानकारी उसके भाई राजू पासवान ने दी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें: बेडो: शिक्षक हत्याकांड: पुलिस दस लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

इस सरकारी कोयला खदान के जिस कोयला माफिया पप्पू मंडल का बताया जा रहा है तो यह भी बात सामने आया है कि कि ओपनकास्त खदान के पिछले दो साल से बंद होने का फायदा पप्पू मंडल उठा रहा था और पिछले कई महीने से इसी स्थान में अवेध खंता चला रहा था, जिसमे घुसने से प्रकाश के मौत की बात सामने आ रही है. जानकारी के अनुशार मृतक के रविवार की सुबह कोयला चोरी करने के लिए भीतर घुसने की बात कही जा रही है और दोपहर में उसके मौत की बात कही गई. जाहिर तौर पर ओपनकास्ट खदान में इलाके के कोयला माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है. इस बीच पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कुछ देर के बाद ही मृतक का शव बाहर निकाल लिया गया.

 

Related Articles

Back to top button