
Ranchi : केंद्र सरकार ने दो दिन पहले आम बजट पेश किया. जिसमें रेल बजट के रूप में 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. रेल बजट में केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए 4559 करोड़ का प्रावधान किया है. वर्षों से लंबित बंडामुंडा-रांची रेल लाइन को डबलिंग के लिए इस बजट में 309 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंडल के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में दी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से आबादी को रेल से कवर किया जाये. यही वजह है कि अबतक का सर्वाधिक पूंजीगत व्यय इस बार के रेल बजट में किया गया है. सरकार की पहली प्राथमिकता रेलवे की अधारभूत संरचना को मजबूत करना है.
प्रोजेक्ट राशि (करोड़ में)
न्यू लाइन फॉर एनर्जी कॉरिडोर- 284 करोड़
जनजातीय गौरव कॉरिडोर- 284 करोड़
कोडरमा तिलैया न्यू लाइन- 275 करोड़
तिरुपति जसीडीह- 151.5 करोड़
चित्र बासुकीनाथ- 100 करोड़
हंसडीहा गोंडा- 55.1 करोड़
झाझा बतिया- 50 करोड़
कोडरमा रांची- 45 करोड़
गया बोध गया चतरा गया नातेसर- 22
गया डाल्टनगंज भाया रफीगंज- 20 करोड़
रामपुरहाट-मंदार हिल वाया दुमका विथ न्यू एमएम फॉर रामपुर मुराराई 29.48 किलो मी) थर्ड लाइन 11.3 करोड़
गोड्डा-पाकुड़- 1 करोड़
पारसनाथ-मधुबन गिरिडीह न्यू लाइन 0.01 करोड़
लाइन डबलिंग के लिए राशि (करोड़ में)
थर्ड लाइन धनबाद सोननगर- 450
रमणा-सिंगरौली- 412.8
बंडामुंडा रांची लाइन डबलिंग- 309
खड़गपुर आदित्यपुर थर्ड लाइन- 300
जीएमओ डाउन ट्रेन के लिए फ्लाइओवर- 125
आरओआर गढ़वा रोड फ्लाइओवर- 90
लोधणा और पिस्का बाइपास हटिया रांची वीथ वाइ कनेक्शन- 60
भोजुडीहग टलगोरिया धनबाद चंद्पुरा लाइन के डायवर्जन के रूप में- 60
टालगोरिया बोकारो एन केबिन सेक्शन आद्रा डिवीजन- 2
चांडिल अनारा बर्नपुर निमडीह, उरमा, तमना, छारा और बगलिया स्टेशन लूप लाइल के साथ- 15
मधुपुर बाइपास लाइन- 15
रांची रोड पतरातू- 10
मनोहरपुर बोंडामांडा थर्ड लाइन 30 किमी- 8
साहेबगंज पीरपैंठी- 6.2
गढ़वा रोड रमणा- 4
चक्रधरपुर गोइलकेरा थर्ड लाइन- 3.2
दनिया रांची रोड- 1.5
राज खरसावा चक्रधरपुर थर्ड लाइन- 1
जारंगडीह दनिया पैच डबलिंग- 1
इसे भी पढ़ें – मनरेगा आयुक्त ने लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश



