News Wing
Giridih, 20 October: जिले में एक बार फिर रफ्तार के कहर में 1 व्यक्ति की जान चली गयी. वहीं 2 की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा की हैं.
कैसे हुआ हादसा
हादसे को लेकर बताया गया कि बरमोरिया पंचायत के गुजियाडीह का रहने वाला सुमन राय अपने एक दोस्त के साथ बदडीहा बाजार को जा रहा था. वहीं दूसरी ओर से नुनूलाल कोल का पुत्र सोनू कोल व टुपलाल कोल का पुत्र दिनेश कोल माथाडीह स्थित घर से बदडीहा बाजार की ओर जा रहा था. इसी दौरान बदडीहा में दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें दोनों बाइक में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं एक को हल्की चोंटे आयी. आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया. जहां रास्ते में ही गंभीर रूप से घायल सुमन राय की मौत हो गयी. घायल सोनू कोल व दिनेश कोल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रांची रेफर कर दिया गया.




