
New Delhi: यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया. हादसे में यूक्रेन के कई अधिकारियों समेत कुल 16 लोगों की मौत हुई है. दरअसल, जहां हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां कई रिहायशी इमारतें थीं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में यूक्रेन के इंटीरियर मिनिस्टर (गृहमंत्री) डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है.
इसे भी पढ़ें: रांची: किसान महासभा ने मंत्री बादल से की शिकायत, कहा- कृषि विभाग औऱ कृषकों में है संवादहीनता




