Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : स्टेशन के पास अनियंत्रित मिनी ट्रक ने दो बाइक समेत कई लोगों को मारी टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के पास एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने दो बाइक समेत कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में 5 से 6 लोग घायल हो गए जिसमे दो लोगों को गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जबकि आंशिक रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. बताया जाता है कि ट्रक बर्मामाइंस की ओर से जुगसलाई की ओर जा रहा था तभी ट्रक अनियंत्रित हो गई. सबसे पहले ट्रक ने दो बाइक को अपनी चपेट में लिया और फिर सब्जी खरीद रहे लोगों को भी हल्की चोट आई. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक को अपनी चेपेट में लेकर थाने चली गई.

Related Articles

Back to top button