
Ranchi: बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही ऊर्जा मित्रों की गलत बिलिंग या बिलिंग संबधी समस्याओं से छूटकारा मिलेगा. झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से इस दिशा में काम किया जा रहा है. जेबीवीएनएल की मानें तो निगम उपभोक्ताओं की मैपिंग के लिये काम कर रहा है. जिसमें जियोग्राफिकल इंर्फोमेशन सिस्टम जीआईएस के जरिये बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी की जायेगी. इससे ऊर्जा मित्रों की भी निगरानी की जायेगी. जिससे गलत बिलिंग होने पर क्षेत्रीय बिजली कार्यालय की ओर से सुधार संभव हो सकेगा. फिलहाल स्मार्ट मीटर में इसकी सुविधा दी जा रही है. लेकिन सामान्य बिजली मीटर्रस में भी जीआईएस तकनीक के जरिये जोड़ने की योजना बनायी जा रही है. हालंकि जिन इलाकों में स्मार्ट मीटर के जगह सामान्य मीटर लगाये जा रहे है, उन इलाकों में जल्द इस व्यवस्था को लागू किया जायेगा.
खुद होगी उपभोक्ताओं की मैपिंग
मीटर में जीआईएस व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं की मैपिंग खुद हो पायेगी. वहीं, अगर स्मार्ट मीटर की व्यवस्था रहेगी तो सुविधा और भी सरल होगी. क्योंकि इसमें ऊर्जा मित्रों के जरिये बिलिंग की व्यवस्था लागू नहीं होगी. स्मार्ट मीटर लगने से बिलिंग मैन्यूअली होगी. अधिकारियों की मानें तो जीआईएस टेक्नोलॉजी लागू किया जा रहा है. जिससे बिलिंग व्यवस्था और भी सरल हो. फिलहाल राजधानी के अपर बाजार इलाके में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. वहीं, आने वाले दिनों में अन्य सब डिवजीन्स में भी स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. जिन इलाकों में स्मार्ट मीटर के लिये सर्वे पूरा हो चुका है. उन इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाया जायेगा. वहीं, जल्द ही जमशेदपूर और धनबाद में भी स्मार्ट मीटर कार्य शुरू किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी, कोर्ट परिसर में आपसी चर्चा में व्यस्त हैं अधिवक्ता




